GNI University Verification Challenge

English  |. Bahasa Indonesia 日本語.  |   한국어. |  हिंदी.  |  中文. |. ไทย

गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव, अंतर्राष्ट्रीय तथ्य-जांच दिवस मनाने के लिए एशिया भर के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय सत्यापन चुनौती लांच कर रहा है। यह चुनौती दो सप्ताह के दौरान 7 भाषाओं अर्थात् अंग्रेजी, बहासा इंडोनेशिया, हिंदी, जापानी, कोरियाई, मंदारिन, थाई में, छात्रों के बीच जागरूकता बढ़ाएगी और सत्यापन के बारे में ज्ञान में वृद्धि करेगी। छात्र इसमें भाग लेने के लिए तीन छात्रों की टीमों के रूप में पंजीकरण कर सकते हैं।

चुनौती के बाद, छात्र और पत्रकार दोनों ही पूरे क्षेत्र में कई भाषाओं में आयोजित की जाने वाली कार्यशालाओं के माध्यम से अपने सत्यापन कौशल का स्तर बढ़ा सकते हैं।

प्रश्नोत्तरियाँ और उसके बाद आयोजित की जाने वाली कार्यशालाएं, पूरे एशिया में संचालित की जाएंगी। ये भविष्य के पत्रकारों और तथ्य-जाँचकर्ताओं को प्रकाशन से पहले सामग्री की पुष्टि के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए संचालित की जाएंगी।

जीएनआई विश्वविद्यालय सत्यापन चुनौती हेतु पंजीकृत करने के लिए कॉल करने की अवधि अप्रैल 1-9, 2021। प्रश्नोत्तरियाँ अप्रैल 12-23, 2021 तक संचालित की जाएँगी। 

अद्यतन: पंजीकरण बंद हो गया है

यहां प्रश्नोत्तरी देखें।

यह चैलेंज कैसे काम करता है और अन्य प्रश्न …

1) क्या इस चैलेंज को पूरा करने से ही मेरी टीम को एक प्रमाण पत्र मिल जाता है?
नहीं। यह तथ्य की जांच पर मूलभूत जानकारी देने से जुड़ा एक मजेदार चैलेंज है। इसे अपने दोस्तों के साथ करने के लिए एक मजेदार गतिविधि के रूप में लें, न कि एक काम के रूप में!

2) तथ्य की जांच के मामले में मैं एक नौसिखिया हूं। क्या यह चैलेंज मुश्किल है?
बिल्कुल नहीं! यह आसान से प्रश्नों वाला तथ्य जांच से जुड़ा एक सरल चैलेंज है। यह शुरुआत करने वालों के लिए है, जो तथ्य जांच के लिए नए हैं। इसे कोई भी कर सकता है!

3) यह चैलेंज कैसे काम करता है?
2 हफ्ते के पाठ्यक्रम के दौरान हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यूट्यूब पर 6 क्विज प्रसारित होंगे। एक बार पंजीकृत होने के बाद आपके टीम लीडर को ईमेल से इससे जुड़ा विवरण भेज दिया जाएगा। हर क्विज वीडियो में तथ्य जांच के टूल के उपयोग से जुड़ी शैक्षणिक सामग्री होगी। वीडियो के अंत में, क्विज और प्रविष्टि प्रपत्र दिखने लगेगा। क्विज वीडियो में दिए गए लिंक के माध्यम से उत्तर देने के लिए आपके पास एक दिन है। एक दिन बाद हम यूट्यूब पर क्विज के उत्तर प्रसारित कर देंगे। तो ज्यादा जानकारी के लिए अपने इनबॉक्स पर नजर बनाए रखें!

4) क्या इस चैलेंज के लिए कोई विशेष नियम हैं?
चूंकि, यह शौकिया तथ्य जांच करने वालों के लिए है, इसलिए हम इसे सिर्फ विद्यार्थियों के लिए शुरू कर रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों के सामने पेशेवर तथ्य जांचकर्ताओं और पत्रकारों को खड़ा करना उचित नहीं होगा, जो सत्यापन के लिहाज से नए हैं! इसके अलावा, समय पर अपने उत्तर जमा करने की बात याद रखें। हम प्रोफेसर नहीं हैं, इसलिए हम आपकी टीम को ग्रेडिंग नहीं देंगे। प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर चैलेंज के अंत में टीम के प्रदर्शन के बारे में आपको बताया जाएगा। आराम करो और मजे लो, क्योंकि वास्तव में तथ्य जांच के आप आदी हो सकते हैं, अगर आप हम जैसे खोजकर्ता हैं तो

5) मुझे यह पसंद आएगा, यदि आप हमें इससे एक मुश्किल चैलेंज देते हैं। क्या इस चैलेंज के अलावा भी आपके पास कुछ है?
इस चैलेंज के खत्म होने के बाद, हम जानकारी बढ़ाने के उद्देश्य से आपके लिए सत्यापन कार्यशालाएं भी कराएंगे। एक बार कार्यशाला खत्म होने के बाद एक छोटा सा ग्रीष्मकालीन अवकाश लेंगे और फिर ज्यादा आकर्षक कार्यक्रम के साथ लौटेंगे, क्योंकि आपने और आपकी टीम ने कार्यशालाएं पूरी कर ली हैं और कुशल खोजकर्ता हो गए हैं! इस वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और हम समय – समय पर आपको ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

6) क्या मैं अकेला इस चैलेंज से जुड़ सकता हूं?
हम इनकार नहीं करेंगे, लेकिन हम आपको एक टीम के रूप मे जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इन क्विज को पूरा करने के लिए आप काफी अकेले पड़ सकते हैं। यदि टीम के लिए आपके पास तीन सदस्य नहीं हैं और आपके पास साथ देने के लिए सिर्फ एक अच्छा दोस्त है, तो यह भी ठीक है!

7) क्या पुरस्कार भी दिए जाएंगे?
नहीं, अफसोस कि ऐसा नहीं है। हमारे पास आपके लिए शाबाशी और ज्ञान है, जिसके बाद आप एक प्रमुख खोजकर्ता बनने के एक कदम नजदीक पहुंच रहे हैं।